हामिद अंसारी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला
पटना: बिहार की धरती में बागी भी पैदा होते हैं और प्रेमी भी पैदा होते हैं. लेकिन अक्सर देखा ये गया है कि बागी प्रेमी हो गए, प्रेमी बागी हो गए. ये बिहार की खासियत है. यह कहना है पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का. वे शनिवार को पूर्व सांसद सैय्यद शाहबुद्दीन की पहली पुण्यतिथि पर पटना के चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
जिस समय अंसारी बोल रहे थे उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे. लेकिन वे इस कार्यक्रम में मंच पर नहीं थे, बल्कि श्रोता बनकर अंसारी को सुन रहे थे. हामिद अंसारी ने कहा कि बिहार और बिहारियों में कई विशेषताएं होती हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि कल तक जो प्रेमी थे आज बागी हो गए।

0 comments