हज यात्रियों के हवाई किराए में हुई कटौती

हज सब्सिडी खत्म करने के बाद केंद्र सरकार ने अब हज यात्रियों के हवाई किराए में कटौती की है। यह कमी अगल-अलग स्थानों के लिए 15 से 45 प्रतिशत तक की गई है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे एक बड़ा कदम बताते हुए कहा, 'पीएमओ ने इस मामले में रुचि दिखाई। ये फैसला हमारी उस सोच से मेल खाता है जहां हम लोगों को बिना तुष्टीकरण के सशक्त बनाते हैं।' भारत के 21 एयरपोर्ट से जाने वाले एयर इंडिया, सउदी एयरलाइंस और फ्लाईनैस से उड़ान भरने वालों को ही मिलेगी। एयरइंडिया के लिए चेन्नै, गोवा, नागुपर, श्रीनगर, कोलकाता, मुम्बई को केंद्र बनाया गया है जबकि सऊदी एयरलाइन्स के लिए अहमदाबाद, बेंगलूर, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर तथा फ्लाइनास के लिए औरंगाबाद, भोपाल, मेंगलूर, गया, गुवाहाटी, रांची को केंद्र बनाया गया है। नकवी ने कहा कि भाड़े में कटौती के इस फैसले से हाजियों के 'राजनीतिक और आर्थिक शोषण' रुकेगा जो कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दौरान होता था। लखनऊ से किराया पहले 1,06,750 रुपये था जो 2018 में घटाकर 78,933 रुपये कर दिया गया है। वाराणसी से हज यात्रा का किराया 1,12,300 रुपये से घटाकर 2018 में 92,004 रुपये हो गया है। अहमदाबाद से अब किराया 65,015 रुपये होगा जबकि 2013-14 में 98,750 रुपये था। वहीं मुंबई से अब 57, 857 होगा जबकि 2013-14 में 98,750 रुपये था। सरकार ने 2012 में आए सुप्रम कोर्ट के आदेश को लागू करते हुए जनवरी में हज सब्सिडी को खत्म करने का फैसला लिया था।

0 comments

Leave a Reply