हज पर 9% GST लगाने पर SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट:- हज यात्रा से जीएसटी (GST) हटाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।सुप्रीम कोर्ट ने हज यात्रा पर 9% GST लगाए जाने पर केंद्र सरकार के अधिवक्ता अटॉर्नी जनरल से अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। SC में दाखिल इस याचिका में अदालत से हज यात्रा को GST से छूट देने की अपील की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में दलील दी गई है कि हज धार्मिक यात्रा है इसलिए इस पर जीएसटी लागू नहीं किया जाना चाहिए। जीएसटी लगने से हज यात्रा आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई है। अब हज यात्रा करना पहले के मुकाबले 20 हजार रुपए ज्यादा महंगा हो गया है। बता दें कि साल 2018 से 2022 के लिए बनाई गई हज नीति में हज यात्रा पर 9 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रावधान किया गया है। इसको लेकर एक प्रस्ताव केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय में अक्टूबर 2017 में लाया गया था। इसके बाद से ही मुस्लिमों में इसका विरोध हो रहा है। GST लगने के बाद हज यात्रा 20 हजार रुपए या इससे भी महंगी हो सकती है। हज समिति के मुताबिक, हर साल यात्रा के लिए एक लाख 70 हजार यात्रियों को ही भेजा जाता है। जिसमें सभी के लिए पैसा अनुपात के मुताबिक बांट दिया जाता है।  

0 comments

Leave a Reply