हदिया ने कहा कि, मैं अपनी आजादी चाहती हूं. मैं पिछले 11 महिनों से अवैध तरीके से घर में कैद थी
सुप्रीम कोर्ट: केरल लव जिहाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान हदिया के बयान दर्ज किया गया । हादिया ने अपना बयान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ के सामने दिया. जिसमें हदिया ने कहा कि, ‘अपने पति से मिलना चाहती हूं, मैं अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हूं और मैं अपने विश्वास के अनुसार और अच्छे रुप में अपना जीवन जीना चाहती हूं. साथ ही हदिया ने कहा कि, मैं अपनी आजादी चाहती हूं. मैं पिछले 11 महिनों से अवैध तरीके से घर में कैद थी.
बता दें सुनवाई शुरू होने के बाद लगभग 105 मिनट तक जजों और हदिया के बीच बातचीत हुई. एनआईए ने हदिया और कोर्ट के बीच हुई सीधी बातचीत का विरोध किया था.
फिल्म पद्मावती विवाद में असल अन्याय का शिकार अलाउदीन खिलज़ी :
https://youtu.be/Up5YhCe2La0 सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद, कोर्ट ने आदेश दिया है कि, अखिला उर्फ हदिया पिता के साथ नहीं रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने हदिया को सीधे तमिलनाडु में सेलम के होम्योपैथिक कॉलेज ले जाने और इंटर्नशिप पूरी कराने का आदेश दिया है. कॉलेज और सरकार मिलकर हदिया के एडमिशन और हॉस्टल में रहने की व्यवस्था करेगी.हदिया के पति शफीन के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि ये हदिया की ज़िंदगी है उसको फैसला लेने का अधिकार है। अगर ये भी मान भी लिया जाए कि हदिया ने जिस से निकाह किया वह गलत इंसान है लेकिन फिर भी अगर वह उसके साथ रहना चाहती है कि उसकी मर्जी है।हदिया केस में सुप्रीम कोर्ट के जज ने टिप्पणी करते हुए कहा हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप के मामले में भी ऐसा हुआ है लेकिन कुछ एक मामले ऐसे भी होते हैं जहां पर एक बालिग व्यक्ति भी सोच समझ कर फैसला लेने में सक्षम नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट ने हदिया के पिता से पूछा कि आप क्या चाहते हैं कि पहले हम इस मामले में हदिया से बात करें और फिर किसी साजिश के तहत किस तरीके से उस को फंसाया गया है उस पहलू पर गौर करेंया फिर पहले हम बाकी पहलुओं पर पहले गौर करें और हदिया से बात बाद में करें। हदिया के पिता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हदिया पहले ही मीडिया में बयान दे चुकी है जिसके चलते उसके पीछे बडे संगठन लग गए है ऐसे में उसे जान का खतरा हो सकता है लिहाजा बंद कमरे में मामले की सुनवाई की जाए।
इतिहास कभी नहीं बदलता चाहें वो पद्मावती हो, खिलजी हो या फिर औरंगज़ेब:
https://youtu.be/YnvPDo-fsYs लव जिहाद के इस मामले में अभियोजन पक्ष का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के समर्थक हिंदू लड़कियों को बरगलाकर मुसलमान बनाने के लिए लव जिहाद का सहारा ले रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनआइए इस मामले की जांच कर रही है. इससे पहले शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए कोच्चि से नई दिल्ली के लिए रवाना होते समय हादिया ने कहा कि मैने इस्लाम अपनी मर्जी से अपनाया है और वो अपने पति शफ़ीन जहां के साथ ही रहना चाहती हैं. हादिया ने कहा कि मैं एक मुस्लिम महिला हूं. हदिया बन चुकी अखिला अशोकन ने कहा कि किसी ने भी उसे इस्लाम में धर्मांतरण के लिए मजबूर नहीं किया था वो अपने पति शफीन जहां के पास जाना चाहती है.
0 comments