किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग, राकेश टिकैत से की मुलाकात
केंद्र सरकार के विवादित नए कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्श कर रहें किसानों को लगभग हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। इस बीच, अभिनेत्री गुल पनाग रविवार को किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची।
गुल पनाग ने गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया और अपना समर्थन किसानों को दिया। हालांकि, इससे पहले भी कई अभिनेत्री और अभिनेता बॉर्डर पहुंच कर किसानों को अपना समर्थन दे चुके हैं। अभिनेत्री गुल पनाग ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि, मैं किसानों के ही परिवार से हूं और किसानों के समर्थन में पहुंची हुई हूं।
सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दूसरी ओर फिर से बातचीत शुरू हो इसके लिए किसान और सरकार दोनों तैयार है, लेकिन अभी तक बातचीत की टेबल पर नहीं आ पाए हैं।

0 comments