गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE भाजपा 182 में से 109 सीटों पर बढ़त

Gujarat Election Chunav Result 2017 Live: गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है। मतगणना के रुझानों में भाजपा 182 में से 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।मतगणना के शुरुआती रुझानों में पिछले लगभग 45 मिनट से भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आती रही। एक समय ऐसा था, जब कांग्रेस, भाजपा से थोड़ा आगे निकलती नजर आई लेकिन आखिरकार भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा के उम्मीदवार 109 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है।

0 comments

Leave a Reply