गाजियाबादः भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिया बेतुका बयान- कहा, भारत बंद को बताया बिलकुल गलत

गाजियाबादः भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिया बेतुका बयान- कहा, भारत बंद को बताया बिलकुल गलत

गाजियाबाद। अपने बेतुके बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बार भी किसानों के विरोध में बयान देते हुए भारत बंद को गलत करार दिया है।

 उन्होंने विपक्ष पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी राजनीति चमकाने में चक्कर में किसान आंदोन में कूद पड़े है और गिरफ्तारी दे रहे है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भारत बंद का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते है और केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है और समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि कृषि बिल के विरोध में किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है और सरकार के पांच बार बातचीत भी कर चुके है लेकिन अभी तक बातचीत का कोई भी नतीजा निकल कर सामने नही आया।

जिसके परिणामस्वरुप किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अब देखना ये है कि आज भारत बंद कितना सफल साबित होता है भारत बंद के बाद सरकार के कानों पर जूं रेंगती है या फिर किसानों का धरना प्रदर्शन यूं ही बरकरार रहेगा।

0 comments

Leave a Reply