डॉ. काज़ी मुहम्मद मियां को ‘भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स न्यूज़ ) शिक्षा और शैक्षिक प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. काज़ी मुहम्मद मियां को प्रतिष्ठित ‘भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार 13वें भारत एजुकेशन लीडरशिप कॉन्क्लेव के दौरान आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कॉन्क्लेव का आयोजन सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन इंडिया (CED India) ने नीति आयोग, भारत सरकार और आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, नोएडा के सहयोग से किया था।
डॉ. काज़ी मुहम्मद मियां को यह पुरस्कार मेजर जनरल बी.डी. वाधवा (सेवानिवृत्त), प्रो-चांसलर, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, नोएडा और जी.एस. चौहान, पूर्व संयुक्त सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने प्रदान किया।
कॉन्क्लेव में शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें अरविंद कुमार मिश्रा, डिप्टी सेक्रेटरी, सीबीएसई; प्रोफेसर दिनेश सिंह, चांसलर, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति; डॉ. जयशंकर वारियर, वाइस चांसलर, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, नोएडा; तथा डॉ. प्रियदर्शी नायक, अध्यक्ष, CED India और चेयरमैन, CBSE Sahodaya School Complex सहित देशभर से आए अनेक शिक्षाविद शामिल थे।
डॉ. काज़ी मुहम्मद मियां वर्तमान में द स्कॉलर स्कूल, दिल्ली में एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट के कार्यकारी सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों एवं संगठनों से जुड़े हुए हैं।
शिक्षा और शैक्षिक प्रशासन के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को इससे पहले भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संगठनों द्वारा कई पुरस्कारों एवं सम्मानों से सराहा जा चुका है।
भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. काज़ी मुहम्मद मियां की शैक्षिक सेवाओं और योगदान के सम्मान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

0 comments