‘गेबोरोन बोत्सवाना’ में बसी बिजनौर की इस बेटी को मिला ‘उत्तर प्रदेश प्रवासी भारती सम्मान 2019 ‘
|
नई दिल्ली (एशिया टाइम्स / अबू अनस ) 21 जनवरी को प्रवासी भारती दिवस के अवसर पर अफ्रीकी देश ‘गेबोरोन बोत्सवाना’ में बसी मुस्लिम महिला व्यापारी श्रीमती जमाल् अहमद को ‘ उत्तर प्रदेश प्रवासी भारती सम्मान 2019’ से सम्मानित किया गया .
श्रीमती अहमद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की निवासी हैं . व्यापार और सी एस आर के मैदान में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए उनको इस बार ‘उत्तरप्रदेश प्रवासी भारती सम्मान 2019 ‘ से सम्मानित किया गया है . उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाइक ने उनको यह सम्मान दिया , जमाल् अहमद ने विदेश में रह कर भारत का गौरव बढाया है और कड़ी मेहनत से विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन किया है
[caption id="attachment_5553" align="aligncenter" width="518"]
‘उत्तरप्रदेश प्रवासी भारती सम्मान ‘[/caption]
श्रीमती जमाल् अहमद ने पुस्तकालय अध्यक्ष के रूप में कार्य शुरू किया था . रिटायरमेंट के बाद उन्हों ने जमाल ट्रेडिंग कंपनी की स्थापना की जो इस वक़्त बोत्सवाना की सबसे बड़ी बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई कंपनी है .
श्रीमती अहमद उत्तर प्रदेश प्रवासी भारती सम्मान ‘ हिन्द रत्न अवार्ड ‘ ‘यूरोप अवार्ड फॉर क्वालिटी ‘ व इंटरनेशनल अफ्रीका अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग मैनेजमेंट आदि पुरस्कार से सम्मानित हैं . यह भारत वासियों के लिए खास तौर से बिजनौर वासियों के लिए अपार ख़ुशी की बात है , उनके योगदान को सभी सलाम करते हैं .

0 comments