गन्ना क्रय केन्द्र विजयनगर के गन्ना किसानों ने दो दिनो से गन्ना तौल कराना बन्द कर दिया

गैसडी़ बलरामपुर  : स्थानीय गन्ना समिति तुलसीपुर के अन्तर्गत गन्ना क्रय केन्द्र विजयनगर के गन्ना किसानों ने दो दिनो से गन्ना तौल कराना पूर्ण रूप से बन्द कर दिया है. आक्रोसित गन्ना किसानों का क्रय केन्द्र बजाज चीनी मिल मे इस वित्तीय वर्ष चयनित हो गया है बजाज चीनी मिल द्वारा तौल काटा लगाते समय स्थानीय किसानों ने विरोध किया था जिस पर प्रेमशंकर चतुर्वेदी जी एम केन के द्वारा यह वादा किया गया था कि जिस तरह बीसीएम चीनी मिल्स भुगतान करेगा उसी तरह बजाज चीनी मिल द्वारा कराया जायेगा और काफी मान मनौवल के बाद किसानो ने अपनी सहमति जताई थी बता दें कि 29 नवम्बर 2018 को गन्ना क्रयकेन्द्र विजयनगर पर तौल शुरू हुआ था जो 11 जनवरी 2019 तक 95 हजार 987.17 कुन्टल गन्ने का खरीद किया जा चुका है जिसका कीमत लगभग 2 करोड़ 87 लाख 961 रूपये कीमत बजाज चीनी मिल्स दबाये बैठी है जिससे किसानो की परेशानिया बढ़ गयी है गन्ना किसान पूर्व लोक सभा प्रत्यासी बद्री प्रसाद चौधरी ने बताया कि बजाज चीनी मिल फैक्ट्री द्वारा पर्ची निर्गत होने की सूचना किसानों के मोबाइल पर मिलती है लेकिन गन्ना तौल की कोई सूचना नही मिल पाती है  क्रय केन्द्र पर उच्चाधिकारियों से समस्या निजात पाने के लिए नाम व नम्बर बोर्ड रखा था जो बिचौलियों द्वारा गायब कर दिया गया जिससे समस्या होने पर समस्याओं की सूचना उच्चाधिकारियों को देने मे बेहद आसुविधा हो रही है गन्ना किसान कृष्ण कुमार सिंह, उत्तम चौधरी , शिशुपाल सिंह यादव , हकीकुल्ला खां , रामलाल , महिपाल सिंह , महेन्द्र चौधरी ,कृष्ण देव ,सुलेमान , दिलीप यादव सहित किसानों ने बताया कि जब तक गन्ना मूल्य का एडवाइज भुगतान नही आयेगा तब तक गन्ना तौल शुरू नही किया जायेगा आर एस यादव गन्ना प्रबन्धक ने किसानों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने एक भी नही सुनी अपनी मांगो को लेकर अड़े रहे / इस सम्बन्ध मे जिला गन्नाधिकारी ने बताया सम्बन्धित इस सम्बन्ध मे जीएम केन प्रेमशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि जनवरी के आखिरी तक भुगतान देना शुरू कर दिया जायेगा

0 comments

Leave a Reply