गाँधी की अहिंसा और शास्त्री के किसान को पीटते नेतागण

आज 2 अक्टूबर है.... यह दिन गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती से हट कर कुछ और मायने भी रखता है| देश के लाखों बच्चों के लिये यह स्कूल या कॉलेज से एक दिन की छुट्टी का दिन है, ऑफिस में काम करने वाले लाखों लोग इस दिन को अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का दिन है और इस सबसे बढ़ कर यह दिन नेताओं के लिये चांदी लाता है| https://youtu.be/vx5tR0lm0QA चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनो के ही नेता इस दिन पूरी दुनिया को ज्ञान देते हैं कि हमें महात्मा गाँधी के बताये हुये अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहये जबकि सबसे ज्यादा हिंसा का गेम येही नेता लोग खेलते हैं और कुछ समय बाद फिर यह नेता मंडली दहाड़ेगी हमारी प्रिय जनता हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था हमें उनके इन सपनों को पूरा करना चाहये मगर इन बेचारे किसानों की रेल जो ये नेता लोग पेलते हैं वह तो जग जाहिर है| जरा इस फुटेज को देखये यह आज की ही है यानी विश्व अहिंसा दिवस की: https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/1233342753473719/ अब आप लोग सोच रहे होंगे कि आज मैंने मुसलमानों की बात नहीं की.... असल बात यह है कि किसान बेचारा हिन्दू हो मुस्लिम हो चाहे सिख बेचारे की किस्मत में नेताओं के हाथो मार खाना ही लिखा है...., बाकी सब खैरियत है Ansar Imran SR  

0 comments

Leave a Reply