GDP First Advance Estimates: FY24 में जीडीपी 7.3% बढ़ने की उम्मीद, एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ 6 वर्ष के निचले स्तर पर
FY24 GDP estimate: भारत सरकार के अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3% रह सकती है। वित्त वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2% रही थी।
NSO की तरफ से जारी पहले अग्रिम अनुमान (First Advance Estimates) के मुताबिक, भारत की GDP चालू वित्त वर्ष में 296.58 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 272.41 लाख करोड़ रुपये थी।
NSO के अनुमान के मुताबिक, कृषि क्षेत्र की वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 1.8% हो सकती है। वित्त वर्ष 2023 में यह 4% की दर से बढ़ी थी। माइनिंग सेक्टर की वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 8.1% हो सकती है। वित्त वर्ष 2023 में यह 4.6% की दर से बढ़ी थी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 6.5% हो सकती है। वित्त वर्ष 2023 में यह 1.3% की दर से बढ़ी थी।
इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले महीने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया था। इसके अलावा पिछले दो क्वार्टर यानी जुलाई-सितंबर और अप्रैल-जून क्वार्टर में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6% और 7.8% की सालाना दर से बढ़ी है।
चालू वित्त वर्ष के लिए नेशनल इनकम का यह एडवांस इस्टीमेट एक जरूरी आंकड़ा होता है। क्योंकि, इस डेटा का यूज केंद्र सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए बजट तैयार करने में करती है। MoSPI के अनुसार, एडवांस इस्टीमेट कंपाइल करने की एप्रोच बेंचमार्क-इंडिकेटर मेथड पर आधारित है।
29 दिसंबर को जारी की गई एनुअल इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय ने उम्मीद जताई थी कि जुलाई-सितंबर के ब्लॉकबस्टर आंकड़ों के बाद FY 2023-24 में भारत की GDP ग्रोथ रेट उसके 6.5% के पूर्वानुमान को आराम से पार कर जाएगी।
जुलाई-सितंबर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6% रही
जुलाई-सितंबर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6% रही, जो अर्थशास्त्रियों की 6.8% की उम्मीद से काफी ज्यादा है। डेटा जारी होने के कुछ दिनों बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 के लिए अपने ग्रोथ फोरकास्ट को 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 7.0% कर दिया।

0 comments