“मैं तुम्हारे साथ हूं वसीम”: टीम इंडिया के अपने पूर्व साथी वसीम जाफर के समर्थन में आए अनिल कुंबले

उत्तराखंड क्रिकेट संघ से मतभेदों के कारण कोच के पद से इस्तीफा देने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बुधवार को प्रदेश संघ के इन आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने टीम में मजहब के आधार पर चयन की कोशिश की। उनके बयान के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले अपने पूर्व साथी वसीम जाफर के समर्थन में आ गए हैं।

गौरतलब है कि, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने मंगलवार को चयन में दखल और चयनकर्ताओं तथा संघ के सचिव के पक्षपातपूर्ण रवैए को लेकर उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। वसीम जाफर पर मजहब के आधार पर टीम में खिलाड़ियों को रखने का आरोप लगाया गया था जिसपर वसीम जाफर ने प्रतिक्रिया भी दी थी। अब इस पूरे मामले में वसीम जाफर को दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले, डोडा गणेश, मनोज तिवारी का साथ मिला है।

अनिल कुंबले ने वसीम जाफर के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘मैं तुम्हारे साथ हूं वसीम। तुमनें सही काम किया। दुर्भाग्य से वह खिलाड़ी अब तुम्हारी मेंटरशिप को मिस करेंगे।’

वसीम जाफर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “मैंने मौलवियों को आमंत्रित नहीं किया था। मैंने गैर-योग्य खिलाड़ियों के चयन के चलते इस्तीफा दिया है। हमारी टीम में कुछ खिलाड़ी सिख समुदाय से हैं और वह ‘रानी माता साचे दरबार की जय’ कहते थे। मैंने बस इसपर सुझाव दिया था कि हमें ‘गो उत्तराखंड’ या ‘कम ऑन उत्तराखंड’ कहना चाहिए।”

 

0 comments

Leave a Reply