किसान ट्रैक्टर रैली: चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट करते हुए किसानों का ट्रैक्टर पलटा, कैमरे में कैद हुआ हादसा

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर से स्टंट के करते समय बड़ा हादसा हो गया। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दो लोग दब गए। दबे हुए 2 लोगों को बहुत मुश्किल से निकाला गया, दोनों ही लोग घायल हो गए। इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि, चिल्ला बॉर्ड पर स्टंट करते हुए ट्रैक्टर अचानक पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार दोनों ही लोग घायल हो गए हैं। इसमें बैठे दो लोग ट्रैक्टर को घुमा-घुमाकर स्टंट करके दिखा रहे थे कि तभी चालक ने बैलेंस खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया।

 

0 comments

Leave a Reply