एशिया टाइम्स शुरू कर रहा है चुनावी परिचर्चा “ भारतीय मुस्लिम युवा और चुनावी राजनीति” अपने वोट की क़ीमत जानें

एशिया टाइम्स के प्रिय दर्शकों! 

आज के समय में जैसी राजनीति की जा रही है, वो आप के सामने है
आज राजनीति में खींचातानी का दौर है, भीड़भाड़ का माहौल है, राजनीति एक वर्चस्व की एक ऐसी लड़ाई बन गई है जहां साम दंड भेद सब कुछ आज़माया जाने लगा है।
ऐसे सियासी माहौल में आप के मन में क्या चल रहा है, एशिया टाइम्स आप के मन की बात को आपके प्रतिनिधियों तक *एशिया टाइम्स की चुनावी परिचर्चा*  भारतीय मुस्लिम युवा और चुनावी राजनीति के माध्यम से पहुंचाने का काम करेगा।
हमारा लक्ष्य भारतीय युवाओं के बीच पहुंच कर उन के मन की बात निकाल कर एक स्वच्छ राजनीति में भागीदारी है।
“इस परिचर्चा में भारतीय मुस्लिम युवा और चुनावी राजनीति पर भी पूरा फोकस रहेगा"
क्यूंकि
 देश में भारतीय मुस्लिम युवावर्ग और चुनावी राजनीति के बीच एक महत्त्वपूर्ण संबंध है।
कुछ प्रश्न जो ज़हन में आते हैं वो इस प्रकार हैं।
क्या मुस्लिम युवा मतदाताओं के लिए, एक मुस्लिम युवा प्रत्याशी बहुत मायने रखता है? यदि मुस्लिम युवा प्रत्याशी चुनाव में खड़े हों, तो क्या मुस्लिम युवावर्ग अधिक उत्साहपूर्वक वोट देते हैं?
बदलते समय में प्रचलित राजनीति धारणाओं के विपरीत, भारतीय मुस्लिम युवावर्ग में चुनावी राजनीति के प्रति रुचि बढ़ी है। लेकिन जब मतदान की बारी आती है, तो इनकी भागीदारी बहुत कम होती है।*
राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुस्लिम युवाओं में जागरूकता और चुनावी राजनीति में मुस्लिम युवाओं की रुचि और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने, मुस्लिम युवाओं को राजनीति को करियर के रूप में चुनने पर प्रेरित करने के लिए । एशिया टाइम्स की यह परिचर्चा अहम रोल अदा करेगी , आप सभी इस परिचर्चा में भाग लें।
प्रशन 
1. एक युवा की राजनैतिक ज़िम्मेदारी क्या हैं? 
2. आप एक भारतीय मुस्लिम युवा से चुनावी राजनीति में क्या अपेक्षा करते हैं ? 
3. 2019 में मुस्लिम युवा कैसी राजनैतिक तब्दीली चाहता है ?
4. आप के क्षेत्र के सांसद ने पिछले 5 साल में क्या कार्य किए हैं ?
5. आप के सांसद ने क्षेत्र में कम्युनल हॉर्मोनी को मज़बूत करने के लिए क्या क्या कार्य किए हैं ?
6. क्या आप अपने सांसद को फिर से मौक़ा देंगे? यदि हाँ तो क्यों ?
जवाब देने के लिए... आप को करना क्या है?
बस
एक से दो मिनट की एक वीडियो बाईट बनाएं और अपने लोकसभा क्षेत्र के नाम के साथ हमें भेजें , हम आप के द्वारा भेजी गई क्लिप को अपनी परिचर्चा में शामिल करेंगे, आप अपने विचार लिख कर भी भेज सकते हैं।
हम उसे आप के नाम से प्रकाशित करेंगे।
नोट :आप के विचार की भाषा संवैधानिक एवं शालीन होनी चाहिए।
अपनी कही हुई बात के हक़ में मज़बूत सुबूत भी पेश करें।
इस परिचर्चा का मक़सद देश के युवा को उसकी राजनीतिक ज़िम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। 
Send Us on 
Watsapp Number : 9891568632
Email: asiatimes.co.in@gmail.com
 Thanks
 Asia Times Team

0 comments

Leave a Reply