एशिया टाइम्स ‘डेली हज अपडेट : अब तक 114 उड़ानों से 32515 हाजी मदीना पहुंचे : ‘Indian Haji Information system‘ नाम से मोबाइल app लांच
|
मक्का : (एशिया टाइम्स / मीडिया सेंटर) मीडिया सेंटर इंडियन हज मिशन की 23 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुस्तानी हाजियों के पहुँचने का सिलसिला जारी है . 22 जुलाई को 14 उड़ानों से 3782 हाजी मदीना पहुंचे ۔
ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अबतक 114 उड़ानों से 32515 हाजी मदीना पहुँच चुके हैं.आज हाजियों का पहला काफिला मदीना से मक्का पहुंचे गा .
इस साल हिंदुस्तान से 1750025 लोग हज का फरीज़ा अदा करेंगे ,जद्दा एअरपोर्ट पर 29 जुलाई से हाजियों की आमद शुरू होगी .
इंडियन हज मिशन ने इस बार हाजियों की सुविधा के लिए ‘इंडियन हाजी इनफार्मेशन सिस्टम ‘ नाम से मोबाइल app लांच किया है .
जिस से जानकारी दी जा रही है .अजीजिया में ठहरे हाजियों के लिए हरम शरीफ पहुंचने के लिए बस सर्विस की सुविधा भी है .
एशिया टाइम्स ‘डेली हज अपडेट ‘
पाठकों के अपार स्नेह और आग्रह पर एशिया टाइम्स पिछले वर्ष के कामयाब न्यूज़ अपडेट का सिलसिला इस बार भी शुरू कर रहा है .
एशिया टाइम्स ने आज 23 जुलाई से हिन्दुस्तानी हाजियों से सम्बंधित सूचना पर आधारित ‘डेली हज अपडेट ‘ शुरू किया है.
इस में आप को रोजाना शाम 3 बजे अपडेट किया जायेगा

Indian Haji Information system
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgijeddah

0 comments