एमएसडब्ल्यू कोर्स, एक नयी उड़ान!
आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय पेशेवर कोर्स है। अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण यह कोर्स कक्षा की पुराने समय से चली आ रही विशिष्ट सीखने- सिखाने की प्रक्रिया से एकदम परे है। छात्र किसी भी सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों मेया सहमूहों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
यह पाठ्यक्रम छात्रों के लिए रोज़गार के अनेक ऐसे नए रास्ते खोलता है जोकि अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों की तुलना मे ज़्यादा लोकप्रिय हैं।सरकारी संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, कंपनियों, अस्पतालों, स्कूलों और अन्य संबंधित विकास के क्षेत्रों मे " सामाजिक कार्य पेशेवरों " की आवश्यकता होती है।मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद, के सामाजिक कार्य विभाग, पिछले कुछ वर्षों से उर्दू माध्यम के माध्यम से मामूली शुल्क के साथ पीएचडी और एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है। कक्षा के शिक्षण और क्षेत्र के काम प्रशिक्षण के साथ साथस्किल लैबके माध्यम से छात्र विभिन्न सार्थक गतिविधियों से रूबरू होते हैं और अपने कौशल को बढ़ाते हैं। विभाग की विशिष्टताओं में से एक यह है कि अधिकांश एमएसडब्ल्यू छात्रों को अपने पाठ्यक्रम के अंत में कुछ स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के संगठनों के माध्यम से काम मिल जाता है।
प्रारंभिक चरण में उनका औसत वेतन 20-25 हजार होता है, लेकिन एक अवधि में वे अपनी मेहनत और अनुभव के कारण तेज़ी से आगे बढ़ जाते हैं। पाठ्यक्रम के दौरान और फिर पाठ्यक्रम के आखिरी सेमेस्टर के बाद छात्रों को किसी भी तरह के प्रतिष्ठित संगठन में एक इंटर्न के रूप में दो महीने का समय देना होता है।बहुत से छात्रों को संबंधित एजेंसियां ख़ुद ब ख़ुद नौकरी करने का अवसर प्रदान करती हैं। विभाग के उत्तीर्ण छात्र माय च्वायसिज़,सफ़ा सोसाइटी, प्रथम, मैजिक बस आदि और हैदराबाद के अन्य संगठनों में काम कर रहे हैं। अनेक छात्र अलग-अलग राज्यों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर, पिरामल फाउंडेशन, नास्वी, सेव द चिल्ड्रेन, केयर, प्रयास, हेल्प एज इंडिया, एम्स इत्यादि में कार्यरत हैं। विभन्न संस्थाओं में काम करने वाले छात्रों के विभाग के लिए प्रेरणादायक हैं जैसा कि उनमें से अनेक छात्रों ने बताया है कि उनके विभाग में सीखने के अनुभवों ने उन्हें कुशलता से काम करने में कैसे मदद की है। एमएसडब्ल्यू आवेदन-पत्र की आखरी तारीख़ 9.7.2018 है। विभाग और संम्बंधित जानकारी के लिए आप विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.manuu.ac.in विज़िट कर सकते हैं। Advertorial

0 comments