सिक्किम में 5.4 तीव्रता का भूकंप, उत्तर बंगाल और असम में भी महसूस हुए झटके
पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है. उत्तर बंगाल और असम में भी झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र (Epicentre) राजधानी गंगटोक के 25 किमी दक्षिण पूर्व में 10किमी की गहराई में था. भूकंप के कारण रात करीब 8:49 बजे जमीन में कंपन महसूस हुआ. रिपोर्टों के अनुसार, सिक्किम के अलावा असम और उत्तरी बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

0 comments