मणिपुर में उखरूल के निकट महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता रही तीव्रता

एजेंसी के मुताबिक, इस प्राकृतिक घटना में किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं है. उत्तर-पूर्वी भारत को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस किये जाते रहते हैं.

उखरूल: 

मणिपुर के उखरूल के निकट शनिवार शाम को रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उखरूल, मणिपुर से 83 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व (एसएसई) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 6:39 PM बजे सतह से 98 किलोमीटर की गहराई में आया.

एजेंसी के मुताबिक, इस प्राकृतिक घटना में किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं है. उत्तर-पूर्वी भारत को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस किये जाते रहते हैं.

0 comments

Leave a Reply