मध्य प्रदेश: भोपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार दोपहर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर इन झटकों को महसूस किया गया, लोग दहशत के चलते घरों से निकलकर बाहर आ गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी भोपाल से 121 किलोमीटर उत्तर (N) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 1:20 PM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया.

0 comments

Leave a Reply