अलास्का के तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की छोटी लहरें उठीं
होमर, अमेरिका: कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की मार झेल रहे अमेरिका पर अब सुनामी (Tsunami) का खतरा भी मंडराने लगा है. सोमवार को अलास्का के तट पर 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी वजह से कुछ जगहों पर सुनामी की छोटी लहरें भी उठीं. अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, अब तक किसी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है. भूकंप के चलते सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. बाद में सुनामी की चेतावनी को परामर्श में तब्दील कर दिया गया.
नैशनल ओशिऐनिक ऐंड अटमॉस्फीरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक, सुनामी की चेतावनी को देखते हुए लोगों ने ऊंचाई वाली जगहों को खाली कर दिया है. यह सुनामी अलास्का प्रायद्वीप सहित अलास्का के दक्षिणी तट के काफी हिस्सों को कवर करता है.
25 मील (40 किमी) की गहराई पर आए भूकंप के केंद्र से लगभग 60 मील (100 किमी) दूर सैंड प्वाइंट के पास छोटे से शहर में दो फुट की लहरें रिकॉर्ड की गईं.
एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Homer,Alaska,USA से 735 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम (SW) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 2:24 AM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया.
7.5 तीव्रता के बाद 5 या उससे ज्यादा तीव्रता के झटके भी महसूस किए गए. करीब तीन पहले इसी क्षेत्र के पास में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. मार्च 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था. यह उत्तरी अमेरिका का अब तक सबसे शक्तिशाली भूकंप है. भूकंप और सुनामी की वजह से 250 से ज्यादा लोगों की जान गई थी.

0 comments