एएमयू: ऑल इण्डिया सर सैय्यद मेमोरियल डिबेट में जामिया बनी बेस्ट टीम
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ऑल इंडिया सर सैयद मेमोरियल डिबेट 19 व 20 फ़रवरी को एएमयू स्टूडेंट यूनियन और यूनिवर्सिटी डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शोध के छात्र अबु दरदा ने बतया कि डिबेट का विषय 'यह सदन उच्चतम न्यायालय द्वारा धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का समर्थन करता है’। हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू भाषाओं में विषय के पक्ष और विपक्ष में विचार रखने के लिए देश की अलग अलग यूनिवर्सिटियों ने हिस्सा लिया।
ऑल इंडिया सर सैयद मेमोरियल डिबेट में उर्दू डिबेट में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मोहम्मद दानिश और वसीम अहमद ने बेस्ट टीम अवार्ड अपने नाम किया, द्वितीय बेस्ट टीम अवॉर्ड जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने हासिल किया तीसरे स्थान पर रही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ओसामा तैय्यब और मोहम्मद अरशद उल क़ादरी को मिला। वहीँ उर्दू भाषा का श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जामिया हमदर्द के खोबैब अहमद को दिया गया।
इंग्लिश भाषा की डिबेट में लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी की टीम को बेस्ट टीम अवार्ड दिया गया। अंग्रेजी भाषा का श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार भी लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी के विपक्ष के वक्ता विष्णु ने अपने नाम किया। वहीं द्वितीय बेस्ट टीम अवार्ड जामिया मिलिया इस्लामिया की ताहिरा अहमद और मंजिष्ठा दत्ता की टीम को दिया गया।
हिंदी भाषा में जामिया के चंदन प्रकाश भारद्वाज और अमन सिंह की जोड़ी ने बेस्ट टीम अवार्ड मिला। हिंदी भाषा में द्वितीय बेस्ट टीम अवार्ड दून यूनिवर्सिटी की टीम को दिया गया। श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी के अविरल द्विवेदी ने अपने नाम किया।

0 comments