एएमयू ने जीता बेस्ट डिबेट टीम का खिताब

|

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में आज 8वीं ज़ाकिर हुसैन मैमोरियल ट्रांगुलर डिबेट का आयोजन किया गया। डिबेट तीन भाषण में हिंदी, उर्दू अंग्रेज़ी में आयोजित की गई थी जिसका मौज़ू 'यह सभा मनाती है आरक्षण देश के विकास के लिए बाध्य नही है' था। जामिया में शोध के छात्र अबु दरदा ने बताया कि सभी भाषाओं के लिए देश भर की 17 से ज़्यादा यूनिवर्सिटी से लगभग 50 टीमों ने हिस्सा लिया। हिंदी भाषा के 23 टीम, उर्दू की 7 और अंग्रेज़ी की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। ज़ाकिर हुसैन मैमोरियल ट्रांगुलर डिबेट में बेस्ट डिबेट टीम का अवार्ड अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिला। वही उर्दू भाषा मे डिबेट में ज़ाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी को पहला मुक़ाम मिला। वही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को दूसरा मुक़ाम हासिल हुआ। अंग्रेजी ज़बान में पहला मुक़ाम लॉ कॉलेज देहरादून ने हासिल किया वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी दूसरे नम्बर पर रही। हिंदी भाषा मे डिबेट में ज़ाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहला मुक़ाम हासिल किया वही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने दूसरा मुक़ाम हासिल किया।

0 comments

Leave a Reply