किसान आंदोलन | बागपत के किसानो ने दिल्ली कूच कर दिखायी एकजुटता- दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते रहेंगे बंद

किसान आंदोलन | बागपत के किसानो ने दिल्ली कूच कर दिखायी एकजुटता- दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते रहेंगे बंद

बागपत | देश के विभिन्न प्रदेशों में कृषि कानून के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन में अब बागपत के किसान भी कूद पड़े हैं। आज किसानों ने राष्ट्र वंदना चौक पर कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की औऱ जोरदार प्रदर्शन किया। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर कूच कर गए।

किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ो किसान गाजियाबाद बार्डर पर पहुचे। जहां उन्होंने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा।

पुलिस की कड़ी मशक्कत किसानों को समझाने के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद सभी किसान दिल्ली के ङ्क्षसघु बॉर्डर के लिए रवाना हो गए।

जाम के दौरान भाकियू नेता प्रताप गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल को लागू कर किसानों के साथ धोखा किया है। जिसके खिलाफ देश का किसान आज सड़को पर है। भाजपा की सरकारें किसानों के ऊपर आंसू गेस के गोले और लाठी चार्ज करा रही है। जिसे वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी।

इस आंदोलन को हमें आगे ले जाना हैः हन्नान मोल्लाह

ऑल इंडिया किसान सभा के जनरल सेक्रेटरी ने हन्नान मोल्लाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें इस आंदोलन को आगे ले जाना होगा। सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे।

राकेश टिकैत ने भी किया 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया। इस बीच आज सुबह से एक्सप्रेस वे पर किसानों ने दिल्ली जाने का रास्ता रोका हुआ है।

किसानों ने सुबह दिल्ली से गाजियाबाद आने का भी रास्ता रोक दिया इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। किसानों का कहना है कि मांगे नहीं माने जाने तक वह यूपी गेट पर डटे रहेंगे। शिकायत ने तमाम वर्गों से भारत बंद में सहयोग की अपील की है।

5 दिसंबर को पूरे देश जलाए जाएंगे पीएम मोदी के पुतलेः एचएस लखोवाल

भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी एचएस लखोवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने कल सरकार से कहा था कि, 'कृषि बिल वापस ले लें। पांच दिसंबर को पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के पुतले जलाए जाएंगे। हमने आठ दिसंबर को भारत बंध बुलाया है।'

 

0 comments

Leave a Reply