डोनाल्ड ट्रंप के दामाद ने की ऐसी गलती
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद एवं वरिष्ठ सलाहकार जेराड कुश्नर ने गत वर्ष नवम्बर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में महिला के तौर पर मतदान किया था। ‘द हिल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजीकरण रिकार्ड के अनुसार
डेमोक्रेटिक अपोजिशन रिसर्च समूह ‘अमेरिकन ब्रिज’ ने सबसे पहले यह गलती पकड़ी और बाद में ‘द वायर्ड’ ने इसे उजागर किया।समूह के प्रवक्ता ब्राड बैनुम ने ‘वायर्ड’ से इस गलती के बारे में चर्चा करते हुए कहा, “कुश्नर यह सामान्य सा पेपर नहीं भर सके, इसलिए यह अपने आप में रहस्य से भरा हुआ है कि कोई कैसे यह सोच सकता है कि वह मध्य-पूर्व में शांति बहाल करेंगे।” उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा, “क्या राष्ट्रपति के दामाद के अलावा और किसी को भी इस गलती और सुरक्षा मंजूरी फार्म में ढिलाई से किए गए इस काम के बाद (व्हाइट हाउस के) वेस्ट विंग का काम करने दिया जाता? व्हाइट हाउस के साथ वृहद पोर्टफोलियो संभालने वाले कुश्नर को कई बार संघीय सुरक्षा मंजूरी फार्म में संशोधन करना पड़ा है।

0 comments