डॉ एम रहमतुल्लाह की पुस्तक ‘मीडिया और जनसंचार’ का विश्व पुस्तक मेले में विमोचन आज
नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन न्यूज़ के कंसल्टिंग एडिटर डॉ एम रहमतुल्लाह की पुस्तक ‘मीडिया और जनसंचार’ का विमोचन विश्व पुस्तक मेले (प्रगति मैदान) में 10 जनवरी को होगा. हॉल नम्बर 12-A में भावना प्रकाशन के स्टाल नम्बर 20 – 21 पर शाम साढ़े चार बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉस काम्यूनिकेशन के डायरेक्टर जेनरल केजी सुरेश ने इस पुस्तक के लिए प्रस्तावनाएं लिखी हैं।

0 comments