दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडियन मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम से की मुलाक़ात, कार्यवाई का भरोसा दिलाया

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स )  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने  23 फरवरी को जामिया नगर का दौरा किया , यहाँ  जारी  विकास  कार्यों का  उद्घाटन किया . इस से पूर्व   मुख्यमंत्री ने   होटल रिवर व्यू, में इंडियन मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम  की मीटिंग में शिरकत  की  , केजरीवाल से यहाँ मौजूद दानिश्वरों  ने मुतालबा किया कि तिलंगाना  की तर्ज़ पर मुस्लिम इलाकों में 250 स्कूल अल्पसंख्यकों के लिए बनाए जाएं। मुस्लिम इलाकों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और कम्युनिटी कॉलेज खोले जाएं ।तिब्बिया कॉलेज करोल बाग़ को स्टेट यूनिवर्सिटी का दर्जा माइनॉरिटी स्टेटस के साथ दिया जाए। ओखला इलाक़े में एक बड़ा सरकारी अस्पताल खोला जाए ताकि उसके इशतराक से जामिया मिलिया इस्लामिया में मेडिकल कोर्स लाए जा सके।  मुख्यमंत्री ने भी इन सभी माँगो को ज़रूरी बताते हुए  कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया । मुख्यमंत्री ने मौके का फायदा उठाते हुए  ओखला की जनता से अपील की कि लोकसभा का चुनाव  बहुत  अहम् है . मुस्लिम भाई   अपना वोट  बटने न दीजिये गा .
मीटिंग में दिल्ली वक़फ़ बोर्ड के चेयरमैन और ओखला के MLA अमानतुल्लाह ख़ाँ ने  इस बात की यक़ीन दहानी कराई कि आप स्कूलों की मंसूबा बंदी कीजिए, वक़फ़ बोर्ड दिल्ली में स्कूल खोलने के लिए तैयार है।
आतिशी मर्लीना  ने दिल्ली सरकार की शिक्षा के बारे में   तफ़सील से बयान किया और कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के किसी काम में भी सहयोग करने में पीछे नहीं रहेगी ।
इस अवसर पर कलीमुल हफ़ीज़ की किताब “तालीम से ही तस्वीर बदलेगी” का इंग्लिश वर्जन “EDUCATION : The only game changer” का विमोचन  हुआ .
फ़ोरम के दो अत्यंत  सरगर्म  लीडर डॉ. सलमान असद और डॉ. रिहान ख़ान सूरी ने इस प्रोग्राम में अहम् रोल अदा किया .

0 comments

Leave a Reply