दिल्ली: ड्राइवर को गोली मारकर स्कूल बस से बच्चे को किया अगवा
|
दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह बाइक पर सवार दो लोगों ने स्कूल बस को रोककर ड्राइवर को गोली मार दी है।
जानकारी के मुताबिक, इभास अस्पताल के पास प्राइवेट बस 20-22 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग पीछे से आकर बस को रोक लेते हैं। बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
यह वारदात दिलशाद गार्डन इलाके की है, लेकिन जहां वारदात हुई है वह जीटीबी एन्क्लेव थाने के इलाके में आता है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

0 comments