किसान आंदोलन: ट्विटर पर फिर भिड़े दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत, भाजपा समर्थक अभिनेत्री ने सिंगर को कहा ‘खालिस्तानी’; दोनों के बीच जमकर हुई बहस
अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग और मिया खलीफा ने हाल ही भारतीय किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है, जिससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्रिटीज रिहाना का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके विपक्ष में हैं। इसी बीच, रिहाना के बहाने कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ एक बार फिर ट्विटर पर भिड़ गए हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई है, दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
बता दें कि, किसानों के आंदोलन के समर्थन में दुनियाभर के कई दिग्गज शामिल हो गए हैं। दरअसल, रिहाना द्वारा किसानों के समर्थन में ट्वीट किए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिहाना की एक तस्वीर शेयर की थी और साथ में उनके गाने के बोल ‘रन दिस टाउन’ लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एक गाने के तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा- #RiRi Diljit Dosanjh’। कुछ देर बाद ही दिलजीत ने अपने इस गाने को रिलीज भी कर दिया। जिसके बाद कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर वार शुरु हो गया।
दिलजीत के एक ट्वीट पर जवाब में कंगना ने लिखा, “इसको भी अपने 2 रुपये बनाने हैं। ये सब कबसे प्लान हो रहा है? वीडियो को तैयार करने और फिर अनाउंस करने में कम से कम एक महीना तो लगेगा और वो चाहते हैं कि हम विश्वास करें कि यह सब ऑर्गैनिक है। #Indiatogether #IndiaAgainstPropoganda”
दिलजीत के ट्वीट पर कंगना ने जवाब दिया, “मेरा एक ही काम है जय देशभक्ति। वही करती हूं सारा दिन। मैं तो वही करूंगी, लेकिन तेरा काम तुझे नहीं करने दूंगी खालिस्तानी।”
दिलजीत के इस ट्वीट के जवाब में कंगना ने लिखा, “देश सिर्फ भारतियों का है, खालिस्तानियों का नहीं। बोल तू खालिस्तानी नहीं है। बोल तू कि जिन खालिस्तानियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया, उनकी निंदा करता है। अगर तू ये बोलता है तो मैं माफी मांग लूंगी और तुझे सच्चा देशभक्त समझ लूंगी। जल्दी बोल, मैं इंतजार कर रही हूं।”
वहीं, अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “चल ठीक है, सिर्फ बोल दे की तू खालिस्तानी नहीं है। क्यों इतनी बातें घुमा रहा है। आसान सा है बोल दे, क्यों नहीं बोल सकता? सारा डिस्कसन बंद हो जाएगा और मेरा डाउट भी साफ हो जाएगा। प्लीज बोल दे।”

0 comments