आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
नंदयाल (आंध्र प्रदेश), नौ सितंबर (भाषा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार किया।.

0 comments