हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट:दिल्ली में 13 साल में सबसे ज्यादा ठंड, 50 फ्लाइट लेट; UP-राजस्थान में बारिश की चेतावनी

देश के छह राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम बदलेगा।

 

दिल्ली-UP में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान, पश्चिम बंगाल और नार्थ ईस्ट राज्यों में भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में जनवरी में पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 30 जनवरी तक दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2011 के बाद सबसे कम है। घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा फ्लाइट डिले हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में 120 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत NCR के हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गलन और ठंड बढ़ सकती है।

 

जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम...

  • 31 जनवरी से 1 फरवरी तक उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
  • UP, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।
  • पंजाब में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
  • अरुणाचल में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना है।

कोहरे की तस्वीरें...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बर्फबारी के चलते तापमान बेहद कम हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बर्फबारी के चलते तापमान बेहद कम हो गया है।
कुल्लू के रोहतांग में बनी अटल टनल के दक्षिणी छोर पर 300 टूरिस्ट फंस गए थे। इन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया।
कुल्लू के रोहतांग में बनी अटल टनल के दक्षिणी छोर पर 300 टूरिस्ट फंस गए थे। इन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंढोल गांव में बर्फबारी हुई।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंढोल गांव में बर्फबारी हुई।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते 50 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते 50 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं।
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे कोहरे और ठंड के बीच ट्रेन का इंतजार करते पैंसेंजर।
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे कोहरे और ठंड के बीच ट्रेन का इंतजार करते पैंसेंजर।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 12 में बुधवार सुबह छाया घना कोहरा।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 12 में बुधवार सुबह छाया घना कोहरा।
ऊटी में पारा 1.7 डिग्री पहुंचने के बाद यहां जमीन पर ओस जमी हुई है।
ऊटी में पारा 1.7 डिग्री पहुंचने के बाद यहां जमीन पर ओस जमी हुई है।

राज्यों का हाल जान लीजिए...

हिमाचल प्रदेश: इस सीजन में पहली बार भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, रोहतांग-कोकसर से टूरिस्ट निकाले

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से कई जगह टूरिस्ट फंस गए। लाहौल-स्पीति पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक रोहतांग, कोकसर और सिस्सू में फंसे एक दर्जन से ज्यादा टूरिस्टों को उनकी गाड़ियों के साथ सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वहीं शिमला के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व चौपाल के खिड़की में भी हल्का हिमपात हुए है। 

उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में बारिश का अलर्ट:गोरखपुर 5.8°C के साथ सबसे ठंडा

 

UP में कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यही नहीं, अब 7 दिन तक बारिश-ओला की चेतावनी दी गई है। 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। अनुमान है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है यानी सर्दी कुछ कम हो सकती है।

मध्य प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छाए बादल, रात में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत

 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्यप्रदेश में बादल छाए हैं। इससे रात में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। सोमवार-मंगलवार की रात में 27 शहरों में अधिकतम टेम्प्रेचर 12 डिग्री से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन की मानें, तो 5 फरवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तेज ठंड का एक दौर आ सकता है। 

पंजाब-हरियाणा: कई जिलों में धुंध, विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर

 

हरियाणा में बुधवार को दिन का आगाज घनी धुंध के साथ हुआ। मंगलवार रात को ही धुंध छाने लगी थी, जिसका असर अलसुबह तक देखने को मिल रहा है। सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत अन्य जिलों में सुबह विजिबिलिटी न के बराबर है।

पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। यहां 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। 

झारखंड: आज और कल बारिश की संभावना; बादल छाने से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा; 2 फरवरी से साफ होगा मौसम

झारखंड के कई जिलों मे आज बारिश की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में कुछ इलाकों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बदले मौसम को देखते हुए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 

​​​​​​मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

 

0 comments

Leave a Reply