दिल्ली MCD उपचुनाव परिणाम: 5 में से 4 वार्डों पर AAP का कब्जा, कांग्रेस ने 1 सीट जीती; BJP का सूपड़ा साफ

दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं। पांच वार्डों पर हुए उपचुनावों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी। इसे आगामी MCD चुनावों का सेमीफाइनल मुकाबला भी माना जा रहा था।

त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड, रोहिणी-C और कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली ने 2022 में भाजपा को एमसीडी से बाहर करने का फैसला कर लिया है।

 

0 comments

Leave a Reply