दाइश की हार के बावजूद, अमेरिका अभी भी सीरिया में हथियार क्यों पहुंचा रहा है/ एर्दोगान
अंकारा : तुर्की के राष्ट्रपति रसेप तय्यिप एर्दोगान ने विश्व समूह को अवगत कराया है कि सीरिया में दाइश आतंकवादी संगठन की हार के बावजूद, अमेरिका अभी भी इस क्षेत्र में हथियार पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा, "आप कहते हैं कि हमने इस क्षेत्र को दाइश से साफ कर दिया है।"
" अभी भी सीरिया में हथियार लदे ट्रक भेजने का अमल जरी है।" उन्होंने कहा, "आप हथियार किस के खिलाफ जमा कर रहे हैं और क्यों , यहां कुछ मामला और है । हमें इसके बारे में पता है हम से हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहने की अपेक्षा नहीं कर सकते। "
TRT Urdu

0 comments