चुनाव के समय मुस्लिम वोटों का सौदा करने वाले हो जायें सावधान; निजी पैकेज की डील पर अब लगेगी लगाम , RSS प्रमुख को भी लिखा गया पत्र
नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स ) चुनाव के समय मुस्लिम वोटों का सौदा करने वाले संगठन या व्यक्ति हो जायें सावधान ! राजनैतिक संगठनों से निजी पैकेज की डील पर लगे गी लगाम , अब वोट के बदले मुस्लिम मतदाताओं की खुशहाली व तरक्की पर होगी डील . मुस्लिम वोटर्स को उनके वोट की अहमियत से कराया जायेगा अवगत .
यह कहना है प्रखर राजनैतिक कार्यकर्ता इस्माइल बाटलीवाला का आज उन्हों ने दिल्ली के जामिया नगर में एक पत्रकार वार्ता में अपनी 35 सूत्रीय मांग पत्र भी मीडिया को पेश किया . जिस में उन्हों ने उन मुद्दों को उठाया है जो वह राजनैतिक पार्टियों से चाहते हैं .
एशिया टाइम्स के एक प्रश्न के उत्तर में उन्हों ने कहा की हम 2012 से लगातार इस ओर अग्रसर हैं और मुस्लिम लीडरशिप वाली पार्टियों समेत सभी छोटे बड़े राजनैतिक दलों को पत्र भेजा है , इस्माइल कहते हैं की हम बी जे पी समेत हर उस व्यक्ति व पार्टी से बात करेंगे जो मुसलमानों को उनका हका देने के लिए तैयार हो अब मुस्लिम वोटों का सौदा करने वालों को बेनकाब किया जाये गा . हम ने इस सम्बन्ध में बी जे पी को भी पत्र लिखा है .
इस्माइल बताते हैं की हमने RSS प्रमुख मोहन भगवत को भी पत्र लिखा है जवाब का अभी इंतज़ार है हमें नतीजे की जल्दी नहीं है हमने 10 वर्ष का लक्ष्य तय किया है,इस्माइल बताते हैं कि हाँ हम मुसलमानों की राजनैतिक ताक़त को इकठा करने की बात करते हैं इसी लिए सबसे बात चीत का दरवाज़ा खोलना चाहते हैं . काग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से पहले दौर की बात हुई है बहुत जल्द दुसरे दौर की बात भी होगी , अलबत्ता अभी तक किसी मुस्लिम राजनैतिक पार्टी ने हमारे पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है , हम इंतज़ार कर रहे हैं . हम ने 2016 में पोलीटिकल यूनिटी फोरम बनाया था तभी से सभी से संपर्क साध रहे हैं . पहले हमने सब से समय लेने की गुज़ारिश की और अब हम खुद सभी के दरवाज़े पर दस्तक दे रहे हैं .

0 comments