CRPF के कमांडो ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए खोला कार का दरवाजा, वीडियो वायरल

अपने विवादित बयानो को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में रहने वाली भाजपा समर्थक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की कार का दरवाजा खोलते CRPF के एक कमांडो का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पवर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना रनौत को कार के अंदर घुसते हुए देखा जा सकता है, जहां उसकी सुरक्षा में लगे CRPF के कमांडो में से एक अभिनेत्री के लिए उनकी कार का दरवाजा खोलता है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, कंगना रनौत की सुरक्षा में लगे CRPF के कमांडो में से एक उनकी कार का दरवाजा खोलते है और अभिनेत्री सीधा आकर उसमें बैठ जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि, इस दौरान कुछ फोटोग्राफर कंगना को आवाज भी लगाती है, जिसपर अभिनेत्री अपना हाथ हिलाते हुए कार में चली जाती हैं।

CRPF कमांडो द्वारा अभिनेत्री के लिए उनकी कार का दरवाजा खोलने का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। सोशल माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अभिनेत्री को इस वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपने बयानों के कारण विवादों में रहने के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।

 

0 comments

Leave a Reply