“ये शायद विराट कोहली एंड कंपनी के लिए है”: किसान आंदोलन पर मचे सियासी घमासान के बीच क्रिकेटर मनोज तिवारी के ट्वीट पर बोले यूजर, लोग सचिन तेंदुलकर से कर रहे हैं तुलना
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बवाल के बीच एक ट्वीट किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को किसान आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं, इसके साथ ही लोग सचिन तेंदुलकर पर भी निशाना साध रहे हैं।
इंडिया के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “यदि आप परीक्षण किए जाने पर अपने मूल्यों से नहीं चिपके हैं, तो वे मूल्य नहीं हैं, वे शौक हैं। सोने के लिए जाने से पहले कुछ सोचना।”
मनोज तिवारी का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उनके इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स उनके इस ट्वीट के जरिए सचिन तेंदुलकर पर निशाना साध रहे हैं। यूजर्स कह रहे है सचिन से बेहतर मनोज हैं।
तिवारी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वाह तिवारी भाई आप लोकप्रियता और पैसे कमाने के लिए खेलने और एक्टिंग करने वाले उस व्यक्तित्व से अलग निकले वर्ना सब अपना जमीर बेच चुके हैं बहुत बढ़िया खिलाड़ी के तौर से ऊपर उठकर एक व्यक्ति के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर दिये धन्यवाद।”
देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट:
रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया था। रिहाना ने किसान आंदोलन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम इस बारे में क्यों नहीं बात कर रहे हैं? हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट।’

0 comments