भारत (India) में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 12,885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हुई, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 461 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,652 हो गई. देश में लगातार 27 दिन से कोविड-19 (COVID-19) के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 130 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,48,579 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,630 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिन से दो प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3,37,12,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 461 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 362 लोगों की मौत के मामले केरल में सामने आए और महाराष्ट्र में 39 लोगों की मौत हुई.
Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi
(यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
कोविड-19ः ठाणे में 136 नए मामले, एक मरीज की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 136 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,66,454 हो गई. एक मरीज की मौत होने के कारण जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,536 हो गई है.
वैक्सीन की आपूर्ति के बाद भी यूरोप में कोरोना के मामलों में तेजी
यूरोप में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से तेज हो गए हैं. संक्रमण के मामलों में 50 फीसद से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है. अधिकारियों के मुताबिक यह स्थिति वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति के बाद है.
दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए, लगातार 13वें दिन कोई मौत नहीं
दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. दिल्ली में लगातार 13वें दिन कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. दिल्ली में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 25,091 है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 मामले सामने आए हैं.
ओडिशा में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही
ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 416 संक्रमित लोग ठीक हुए और संक्रमण के 351 नए मामले सामने आए.
आंध्र में कोविड के 301 और पुडुचेरी में 28 नए मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 301 नए मरीज मिले तथा दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई. वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 28 नए मामले मिले और एक मरीज ने दम तोड़ दिया.
WHO से स्वीकृत टीकों के निर्माता कोवैक्स को प्राथमिकता दें: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 रोधी जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है उनके निर्माताओं को अपने शेयरधारकों के मुनाफे के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देनी चाहिए.
केरल में कोविड-19 के 7,312 नये मामले, 362 मरीजों की मौत
केरल में कोविड-19 के 7,312 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,87,710 हो गई है. वहीं, संक्रमण से 362 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 32,598 हो गई.
जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 95 नए मामले, एक दिन में किसी की मौत नहीं
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए और महामारी से पिछले एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,32,651 हो गए.
ब्रिटेन में कोविड-19 के उपचार के लिए दुनिया की पहली गोली के उपयोग को स्वीकृति मिली
ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने कोविड-19 के सफल उपचार में मददगार मानी जा रही विश्व की पहली एंटीवायरल गोली के उपयोग को मंजूरी दी है. यह उन लोगों के लिए 'परिवर्तनकारी' मानी जा रही है जिन्हें इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा जोखिम है.
0 comments