Coronavirus India Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के 956 और जम्मू-कश्मीर में 174 नए मामले

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 4.63 लाख से अधिक लोगों की जान गई

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 25 करोड़ 29 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 50 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 44 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,44,37,307 हो गई है. रविवार को समाप्त 24 घंटों (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 11,271 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 11,376 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 285 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 38 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.63 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या एक लाख 35 हजार से अधिक है. रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले सामने आए. 

 

Nov 15, 2021 06:00 (IST)
 
 
 असम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 129 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में इस दिन 243 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए. इस दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब कोविड-19 के 1,809 सक्रिय मामले हैं. राज्य में अब तक कुल 6,04,708 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक कुल 6,049 लोगों की इस महामारी में मौत हुई है. (ANI)
Nov 15, 2021 05:56 (IST)
 
 
 गोवा में रविवार को कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,78,485 हो गई. इस दिन संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. राज्य में 40 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,74,870 हो गई. गोवा में अब 241 मरीजों का उपचार चल रहा है.(भाषा)
Nov 15, 2021 05:47 (IST)
 
 
 महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 956 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,24,300 और मृतकों की कुल संख्या 1,40,583 हो गई. राज्य में रविवार को 966 कोविड मरीज संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो गए. राज्य में अब तक कुल 64,67,879 व्यक्ति कोविड संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए हैं. एक्टिव मरीज 12,191 हैं. (भाषा)
Nov 15, 2021 05:41 (IST)
 
 
 जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,180 हो गई. राज्य में दो और कोरोना मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,450 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि 1,515 मरीजों का उपचार चल रहा है, अब तक 3,28,215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.(भाषा)
Nov 15, 2021 05:32 (IST)
 
 
 तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए. इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.73 लाख हो गई. राज्य सरकार के अनुसार वहां 3,740 मरीजों का उपचार चल रहा है. राज्य में रविवार को संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. पिछले 24 घंटे में 106 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, इसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,65,861 हो गई.

 

0 comments

Leave a Reply