कोविड-19 बेहद ख़तरनाक़- देश के तीन राज्यों में कोरोना से सर्वाधिक मौतें
कोविड-19 बेहद ख़तरनाक़- देश के तीन राज्यों में कोरोना से सर्वाधिक मौतें
नयी दिल्ली | देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 336 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई हैं।
इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 की वजह से सर्वाधिक 89 मरीजों की मृत्यु हुई, वहीं दिल्ली में 37 तथा पश्चिम बंगाल में 32 मरीजों ने दम तोड़ा।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,068 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 24,661 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.77 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 1930 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,81,919 रह गयी है। इसी अवधि में 336 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,092 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत
अंडमान निकोबार .....64.........4775.......62
आंध्र प्रदेश ...........3862......869124...7089
अरुणाचल प्रदेश......184........16438......56
असम .................3456.......211286...1033
बिहार ................5434.......241546...1371
चंडीगढ़ .............361..........18634......314
छत्तीसगढ़ ........15153.......254024....3249

0 comments