कोरोना के 20 हजार से कम केस मिले, एक्टिव केस भी 206 दिनों में सबसे कम

Covid cases Latest Updates : देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2,36,643 दर्ज की गई है जो पिछले 206 दिनों में सबसे कम है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से कम है. फिलहाल यह 0.70 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

नई दिल्ली: 

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 19,740 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 39 लाख, 35 हजार 309 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 248 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 50 हजार 375 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2,36,643 दर्ज की गई है जो पिछले 206 दिनों में सबसे कम है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.70 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.98 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 23,070 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 32 लाख, 48 हजार, 291 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.62 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 106 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बना हुआ है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी 1.56 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. यह भी पिछले 40 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है. मंत्रालय के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 93.99 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

 

0 comments

Leave a Reply