Core Sectors Growth: नवंबर में 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ 7.8% बढ़ी, 6 महीने के निचले स्तर पर

एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.7 प्रतिशत था।

Core Sectors Growth: देश में आठ प्रमुख कोर सेक्टर का उत्पादन नवंबर के महीने में सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.7 प्रतिशत था। आठ प्रमुख कोर सेक्टर का उत्पादन 6 महीने के निचले स्तर पर है। इससे पहले मई 2023 में देश के 8 प्रमुख कोर सेक्टर का उत्पादन 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल और सीमेंट को छोड़कर सभी क्षेत्रों के उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों (कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली) की वृद्धि दर अक्टूबर के महीने में 12 प्रतिशत रही थी।

 

नवंबर के दौरान कोयला और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों का उत्पादन 8.6 प्रतिशत बढ़ा है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8.1 प्रतिशत था।

Month Steel Cement Electricity Overall growth YoY in %
Jan-22 3.8 14.1 0.9 4  
February 5.6 4.2 4.5 5.9  
March 4.1 9 6.1 4.8  
April 2.5 7.4 11.8 9.5  
May 15.1 26.2 23.5 19.3  
June 3.3 19.7 16.5 13.1  
July 7.5 0.7 2.3 4.8  
August 5.8 2.1 1.4 4.2  
September 7.7 12.4 11.6 8.3  
October 5.8 -4.2 1.2 0.7  
November 11.5 29.1 12.7 5.7  
December 12.3 9.5 10.4 8.3  
Jan-23 14.3 4.7 12.7 9.7  
February 12.4 7.4 8.2 7.4  
March 12.1 -0.2 -1.6 4.2  
April 16.6 12.4 -1.1 4.6  
May 12 15.9 0.8 5.2  
June 21.3 9.9 4.2 8.4  
July 14.9 6.9 8 8.5  
August 16.3 19.7 15.3 13.4  
September* 13.8 4.6 9.9 9.2  
October* 10.7 17.4 20.3 12  
November* 9.1 -3.6 5.6 7.8  
           
* Provisional   Source: DPIIT

 

0 comments

Leave a Reply