“सरदार पटेल का अपमान, गुजरातियों को बर्दाश्त नहीं होगा”: अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ रखने पर बोले कांग्रेस नेता
अहमदाबाद में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने के बाद विपक्षी कांग्रेस और क्रिकेट प्रशंसकों ने गुस्से में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम हटाने और इसका नरेंद्र मोदी स्टेडियम नाम रखने पर उन्होंने भारत के पहले गृह मंत्री का अपमान बताया है। कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने कहा कि सरदार पटेल का यह अपमान, गुजरातियों को बर्दाश्त नहीं होगा।
गौरतलब है कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मोटेरा स्टेडियम का नया नामकरण ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ के नाम पर किया गया है। इस स्टेडियम में एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है।राष्ट्रपति ने गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया।
क्रिकेट स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ रखने पर कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, “कांग्रेस के समय अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम का नाम सरदार साहब के नाम से जोड़ा था, जिसे अब बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम नाम करने की गुस्ताखी गुजरात बर्दाश्त नही करेगा। ये सरदार साहब का ही अपमान नही गुजरात का अपमान है, सत्ता के अहंकार में भाजपा वाले इतिहास मिटाने का प्रयास कर रहे है।”

0 comments