ममता बनर्जी बो​​​​​​​लीं- BJP देश को बेचना चाहती है:कहा- उनके डबल इंजन गायब हो जाएंगे, BSF पर वोटर्स को डराने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा देश को बेचना चाहती है। उनके डबल इंजन जल्द ही गायब हो जाएंगे। वे राज्य के पंचायत चुनावों में अपना पहला इंजन और 2024 के लोकसभा चुनावों में दूसरा इंजन खो देंगे। हम भाजपा के खिलाफ ‘महाजोता’ (बड़ा गठबंधन) करने की कोशिश कर रहे हैं और यह जल्द ही किया जाएगा।

ममता ने BSF पर भगवा दल के इशारे पर राज्य के सीमावर्ती इलाकों में वोटर्स को डराने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस प्रशासन से BSF की एक्टिविटीज पर कड़ी नजर रखने को कहा।

कूचबिहार में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक रैली में ममता ने कहा- मुझे जानकारी है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर BSF के कुछ अधिकारी सीमावर्ती इलाकों में जाकर वोटर्स को धमका रहे हैं। उन्हें वोट नहीं देने को कह रहे हैं। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि वे डरें नहीं और चुनाव में वोट डालें।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को कहा कि ममता ने कांग्रेस बंगाल में बीजेपी की दूसरी टीम है।

कांग्रेस- माकपा-BJP महा-घोंट बना रहे
पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद बंगाल लौटीं ममता बनर्जी ने कांग्रेस और माकपा और बीजेपी को ‘महा-घोंट' बताया है। CM ने कहा कि बीजेपी के बहकावे में न आएं। बीजेपी झूठों की पार्टी है, उस पार्टी को वोट न दें, जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी करे। वहीं कांग्रेस और माकपा को भी बाय-बाय करें।

ममता ने कांग्रेस को बंगाल में बीजेपी की दूसरी टीम बताया। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ महा जोता (महा गठबंधन) बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यहां महा-घोंट बनाया जा रहा है। इन तीनों दलों ने हाथ मिलाया है।
BJP के सुकातां मजूमदार बोले- ममता PM नहीं बन सकती
वहीं ममता बनर्जी के इस बयान पर बंगाल बीजेपी चीफ सुकांता मजूमदार ने पलटवार किया है। मजूमदार ने कहा कि आप माकपा और कांग्रेस से मीटिंग करने के लिए पटना गईं थीं ताकि हम पर महा-घोंट बनाने का आरोप लगा सकें। कैमरा झूठ नहीं बोलता है। माकपा नेता सीताराम येचुरी, आपसे क्या बोल रहे थे? ममता अपने पूरे जीवन में प्रधानमंत्री नहीं बन सकती हैं और न ही उनका भतीजा पीएम बनेगा।

0 comments

Leave a Reply