पुलिस अधिकारी के घर चोरो ने पहले पर्ची पर "पकड़ सको तो पकड़ लो" लिखकर फेंका और फिर अंजाम दी ऐसी वारदात
पुलिस अधिकारी के घर चोरो ने पहले पर्ची पर "पकड़ सको तो पकड़ लो" लिखकर फेंका और फिर अंजाम दी ऐसी वारदात
रेवाड़ी। 'पकड़ सको तो पकड़ लो' विजय नगर की गली नंबर 11 में 29-30 नवंबर की रात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरो ने पर्ची छोड़कर कुछ इसी प्रकार की चुनौती दी थी।
चुनौती देने के बाद 72 घंटे बाद ही चोरों ने मंगलवार रात सीधे खाकी के गिरेबान पर हाथ डाला तथा दुल्हन (Bride) बनने को तैयार बैठी आईजी ऑफिस में कार्यरत पुलिस अधिकारी की बेटी व दामाद के लाखों रुपए के आभूषणों के साथ करीब पांच लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
शहर में बढ़ते अपराध पर पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर हरिभूमि ने अपने 30 नवंबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशिकत किया था। चोरों ने 25 नवंबर की रात विजय नगर की गली नंबर-6 में पूर्व सैनिक अशोक खोला के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
इस घटना के बाद ही आसपास लगे कैमरों (cameras) की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने के साथ अपने स्तर पर भी पड़ताल शुरू हुई। जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से एक संदिग्ध को चोरी की वारदात में शामिल होने का संदेह जताया।

0 comments