बीएसए के निर्देश पर 60 बच्चों का ड्रेस वितरित, ड्रेस पाकर बच्चे हुए खुश
By Nafees Siddiqui
सेमरियावा,संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर कमपोजिट विद्यायल सेमरियावा में शुक्रवार के दिन विद्यालय में पंजीकृत 60 छात्र छात्राओं को दो दो सेट ड्रेस वितरित किया गया।
ड्रेस पाकर बच्चे बहुत खुश दिखाई दिए। कोरोना से बचाव हेतु ड्रेस वितरण के पहले दिन सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
अलग अलग कक्षा के बच्चों को बुलाया गया।ताकि भीड़ न हो।
इस अवसर जफीर अली पर बच्चों को साफ सफाई,भीड़ से बचने , बार बार साबुन से हाथ धुलने के लिए तथा घर पर नियमित पढ़ने और अभ्यास कार्य करने के लिए प्रेरित किया।अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
इस अवसर पर जफीर अली,मुबारक हुसैन,शमा अजीज खान,नुजहत बतूल,खुर्शीद जहां,सरवरी खातून,किरन चौधरी,महेंद्र कुमार,तय्यबा खातून,कम्मू बेगम आदि मौजूद रहे।

0 comments