केंद्र सरकार ने 'तांडव' के खिलाफ शिकायत के बाद अमेजन प्राइम से जवाब मांगा : सूत्र

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी सीरिज तांडव को लेकर अमेजन प्राइम से जवाब मांगा है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता राम कदम द्वारा रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद  सरकार ने यह कदम उठाया है. बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर ओटीटी के नियमन की मांग की है. उनका कहना है कि यह अश्लीलता, हिंसा, नशे, अपशब्दों और घृणा से भरा है और कभी कभार यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाता है..

राम कदम ने फिल्म क्रिएटर्स, एक्टर्स और निर्देशक के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है. कदम का कहना है कि सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया अभिनीत इस वेब सीरीज में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है और यह हर बार होता है.

राम कदम ने उन दृश्यों की ओर इशारा किया, जिनमें भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया है और मांग रखी कि इन्हें हटाया जाए. इस वेब सीरीज में काम करने वाले मोहम्मद जीशान अयूब ने माफी मांगी है. उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी के कंटेंट की समीक्षा के लिए एक सेंसर बोर्ड गठित करने की मांग की है.

शनिवार को बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी जावड़ेकर को पत्र लिखा था. कोटक का कहना है कि यह अश्लीलता, हिंसा, नशे, अपशब्दों और घृणा से भरा है और कभी कभार यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाता है...राम कदम ने हिन्दी में ट्वीट कर कहा, मैं इस वेब सीरीज के क्रिएटर्स, अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए घाटकोपर पुलिस स्टेशन जा रहा हूं.. इसमें हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया गया है और हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है.

 

0 comments

Leave a Reply