चर्च के पादरी पर पत्थर से हमला, दो गिरफ्तार
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक समारोह में दो लोगों ने पादरी पर पत्थर से हमला कर दिया।
पादरी ने अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी में कथित तौर पर उन्हें खाने से रोका था।
घटना 28 अगस्त की है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर), नुपूर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीष (22) और विशाल (18) के तौर पर हुई है । दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

0 comments