बुनियाद प्रतिभा खोज परीक्षा सकुशल सम्पन्न
बुनियाद प्रतिभा खोज परीक्षा सकुशल सम्पन्न
मूडाडिहा: छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उनका उत्साह वर्धन करने के मकसद से शुरू किए गए बुनियाद शैक्षिक सुधार अभियान के तहत होने वाली प्रतिभा खोज परीक्षा आज रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गई। परीक्षा का आयोजन ए.आर.सी डिग्री कालेज मूडाडिहा बेग पर हुआ।
परीक्षा में जूनियर हाईस्कूल लेवल से 52 स्कूल व हाईस्कूल लेवल से 40 स्कूलों के कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10वीं के कुल 850 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जबकि कुल पंजीकृत छात्रों में से 57 छात्र अनुपस्थित रहे। सन्त कबीर नगर व सीमावर्ती बस्ती और सिद्धार्थ नगर जिलों के छात्रों के बीच बुनियाद परीक्षा को लेकर बड़ी उत्सुकता देखी जाती है।
2014 में शुरू होने के बाद पिछले दो वर्षों के दौरान कोविड-19 के कारण इस परीक्षा पर भी ग्रहण लग गया था. कोविड के बाद इस परीक्षा को लेकर स्कूलों व छात्रों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी।
अन्तत: बुनियाद टीम ने इसके आयोजन को हरी झन्डी देकर और इसका सफल आयोजन कराकर छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सँवारने का प्लेटफार्म एक बार फिर से मुहैया करा दिया।
इस परीक्षा के नतीजे 19 फरवरी को आएंगे जबकि पुरस्कार व सम्मान समारोह में 12 मार्च 2023 को टापर छात्रों उनके शिक्षकों और स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।

0 comments