बुलंदशहर हिंसा : जाने क्या लिखा है FIR में
|||||
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुए बवाल स्याना थाने के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। जबकि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। भीड़ की हिंसा के मामले में 27 लोगों को नामज़द किया गया है। 3 दिसंबर के दिन यूपी के बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह की वजह से फैली हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर की मौत के बाद एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया है और उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर (FIR) की कॉपी क्या कहती है

0 comments