बुलंदशहर एसिड अटैक पीड़िता को मिले सुरक्षा - सुप्रीम कोर्ट

हलाला और बहुविवाह मामले की याचिकाकर्ता रानी उर्फ शबनम पर बुलंदशहर में हुए एसिड अटैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित शबनम की सुरक्षा सुनश्चित करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर एसएससी को शबनम की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही अगर शबनम दिल्ली में रहेंगी तो दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा को देखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर सीएमओ को शबनम का उचित इलाज करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने बुलंदशहर जिला जज से कहा है कि वो शबनम की मुआवजा वाली अर्जी पर विचार करे। शबनम की ओर से दायर याचिका में सुरक्षा और इलाज़ कराने की मांग की गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा था। बता दें कि शबनम पर यह एसिड अटैक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सरे बाजार डिप्टी गंज पुलिस चौकी के पास दो बाइक सवारों ने किया था। घटना के बाद से पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि शबनम ने ट्रिपल तलाक, हलाला और बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पीड़िता शबनम दिल्ली के ओखला की रहने वाली हैं।

0 comments

Leave a Reply